फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट सीरीज - दिल्ली ने पांच विकेट से लखनऊ को किया पराजित

विज्ञापन
ओम ग्लास मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते यूपीसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप गुप्त - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के राजा का ताल रोड स्थित ओम ग्लास स्टेडियम में आयोजित स्व. शांति देवी चतुर्वेदी मेमोरियल फ्रेंडली टी-20 क्रिकेट सीरीज का पहला मैच दिल्ली और लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन यूपीसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष उद्यमी प्रदीप गुप्ता ने गेंद खेलकर किया।
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लखनऊ की टीम की ओर से बल्लेबाज रोहित ने 18 , सिद्धार्थ ने 13, शुभम ने 14 रन का योगदान दिया। निर्धारित ओवर में लखनऊ की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाज देवांश, कुश ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने महज 17.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बेहतरीन गेंदबाजी करने पर दिल्ली के कुश को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार पवित्र को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार देवांशु को प्रदान किया।
विज्ञापन

मैच में अरविंद चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी एफसीए, सुदीप चतुर्वेदी, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, मधुर चतुर्वेदी, अंकित चतुर्वेदी, निशांत नरूला, बीसीसीआई लेवल वन कोच विकास पालीवाल, अभिषेक गौतम, रवि यादव, अपूर्व यादव, विवेक प्रजापति, अनुज कुमार, प्रतीक चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें