फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए रेड ने 64 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
ओम ग्लास के मैदान पर आयोजित मैच में विजेता टीम के खिलाडी को पुस्कार देते मुख्य अतिथि विजय आर्या। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ओम ग्लास स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित फिरोजाबाद अंडर-19 क्रिकेट लीग का मैच डीसीए रेड एवं डीसीए ब्लू के मध्य खेला गया। डीसीए रेड की टीम ने 64 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सार्थक यादव को मिला।
विज्ञापन

ओम ग्लास स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अवनीश तैनगुरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। डीसीए रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाज सार्थक यादव ने 62 गेंद पर पांच छक्के व 10 चौके की मदद से 83 रन बनाए। सनी बघेल ने 36 गेंद पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए। डीसीए रेड की पूरी टीम 36 ओवर में 180 रन बना कर आउट हो गई। डीसीए ब्लू के गेंदबाज लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद हमजा ने सात ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम यादव ने सात ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।
डीसीए ब्लू की टीम 24.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन पर आउट हो गई। इस प्रकार डीसीए रेड ने 64 रनों से मैच जीत लिया। डीसीए ब्लू को बल्लेबाज अरुण कटारा ने 24 गेंद में आठ चौके की मदद से 40, अपूर्व ने 18 गेंद पर दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। डीसीए रेड के गेंदबाज अमन यादव ने सात ओवर में तीन, मयंक ने चार में दो, राहिल खान अमन यादव जूनियर राजेश ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय आर्या ने डीसीए रेड के बल्लेबाज सार्थक यादव को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें