शिकोहाबाद इंडिया बुक ऑप रिकार्डस प्राप्त छात्र को सम्मानित करते हुए डीएम।
- फोटो : FIROZABAD
नगर के लाल ने दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। मंगलवार को डीएम ने युवा संपन्न सक्सेना को प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र ने 67.5 फीट 7 इंच की घड़ी बनाई जिसमें 30 इंच की मिनट वाली और घंटे वाली सुई 24 इंच की लगाई है। इस घड़ी को फ्रेम सहित 15 मिनट में खोलकर फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जा सकता है।
संपन्न ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय श्रम विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत अपने पिता सुनील सक्सेना को दिया है। सुनील सक्सेना भी जिले में अपने प्रयोगों, समाजसेवा और संगीत के क्षेत्र में लगातार काम करते रहने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह भी अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज करा चुके हैं।