फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रक्षाबंधन पर हाईटेक तोहफों का क्रेज, ईयरबड और नेकबैंड बने पहली पसंद

Tue, 05 Aug 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान पर रक्षाबंधन के मौके पर खरीदारी करते हुए युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजाबाद। रक्षाबंधन करीब आते ही बाज़ारों में खरीदारी में तेजी आई है। इस बार भाई अपनी बहनों के लिए पारंपरिक उपहारों की बजाय टेक्नोलॉजी वाले गिफ्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। ब्लूटूथ ईयरबड, नेकबैंड और स्मार्ट एसेसरीज भाइयों की पहली पसंद बन गए हैं। शहर के मोबाइल बाज़ारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और ऑनलाइन शॉपिंग भी खूब हो रही है।

मोबाइल एसेसरीज की दुकानों पर दुकानदार बता रहे हैं कि भाई अपनी बहनों को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो उपयोगी होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी हो। मोबाइल विक्रेता राहुल वर्मा के अनुसार, 500 से 15 हज़ार रुपये तक के ईयरबड उपलब्ध हैं, लेकिन 1000 से 5000 रुपये की रेंज वाले उत्पादों की सबसे ज़्यादा मांग है, जिनमें अच्छी साउंड क्वालिटी और स्टाइलिश डिजाइन मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में मोबाइल एसेसरीज की 900 से ज़्यादा दुकानें हैं, जिनमें से लगभग 200 शहर में ही हैं। दुकानदारों का कहना है कि युवा अब ऐसे गिफ्ट पसंद कर रहे हैं जो बहनों के रोजमर्रा के जीवन में काम आएं और स्टाइलिश भी लगें। ब्लूटूथ ईयरबड के अलावा, नेकबैंड, स्मार्ट वॉच, चार्जिंग डॉक, मोबाइल स्टैंड और एआई इनेबल्ड ईयरफोन भी उपहार के तौर पर खरीदे जा रहे हैं। दुकानदारों ने रक्षाबंधन को देखते हुए अपना स्टॉक भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें