फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकायत वापस लेने का दबाव, आशा कार्यकर्ताओं को एका ट्रांसफर की धमकी

Tue, 05 Aug 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुख्यालय पर धरना देतीं आशाएं। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खैरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की प्रभारी डॉ. कृति गुप्ता के खिलाफ शिकायत करने वाली आशा, संगिनी और एएनएम कार्यकर्ताओं को अब शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें विभागीय कर्मचारियों द्वारा फोन पर धमकाया जा रहा है कि अगर उन्होंने शिकायत वापस नहीं ली तो उनका तबादला एका जैसे दूरस्थ क्षेत्र में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



इस मामले में पीड़ित आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दबरई स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम रमेश रंजन को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे पहले भी 1 अगस्त को शिकायत पत्र सौंप चुकी हैं, लेकिन उसके बाद से उन्हें लगातार मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि डॉ. कृति गुप्ता, जो वर्तमान में खैरगढ़ सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हैं, पहले उसायनी सीएचसी में तैनात थीं, जहां भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद उन्हें स्थानांतरित किया गया था। अब खैरगढ़ में भी उनकी कार्यशैली से स्वास्थ्यकर्मी नाराज हैं। कार्यकर्ताओं ने डॉ. गुप्ता पर सप्ताह में केवल तीन दिन और कुछ घंटों के लिए अस्पताल आने, अवकाश के बदले पैसे वसूलने, जबरन अतिरिक्त कार्यभार देने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में विमलेश, सीतादेवी, सुनीता, ऊषा देवी, संतोष, रीता, नीरेश, गिरजादेवी, सरोज, हेमलता, रेशमादेवी, नीतू, सुशीला, सविता, संजू सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें