फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा चलाते समय दो बालक झुलसे, गंभीर

विज्ञापन
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत गांव आमरी में दो बालक पटाखा चलाते समय झुलसे, गंभीर हालत पर सरकार? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव आमरी में बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर पटाखा फोड़ते समय दो बालक गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दोनों बालकों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आमरी निवासी साजन (12) पुत्र सरबर और साहिल (9) पुत्र अनवर बृहस्पतिवार सुबह कहीं से पटाखा ले आए। पटाखा फोड़ते समय दोनों बालक झुलस गए। धमाके और चीखपुकार की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन बालकों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों के परिवार के बड़े लोग शादी समारोह में बैंड बजाने का काम करते हैं। यह बच्चे कहीं से शादी समारोह में प्रयोग होने वाले पटाखे लेकर आए थे। सुबह पटाखे फोड़ते समय हादसा हो गया। वहीं बुधवार रात दशरथ (30) निवासी निजामपुर गढ़मा संदिग्ध हालात में झुलस गया। परिजनों ने बताया कि खाना बनाते समय युवक के कपड़ों में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें