फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपसपुर कब्रिस्तान के पास मिले गोवंश के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपसपुर कब्रिस्तान में गोवंश की अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर मामले की जांच कराई। मामले में थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रूपसपुर गांव में कब्रिस्तान के पास गोवंश के कान के साथ ही शरीर के कुछ अन्य अवशेष पड़े मिले। गोवंश के अवशेष पड़े होने की जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक को थाने पर बुलाकर जांच कराई।
मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार मिश्र ने कहा रूपसपुर गांव में गोवंश के अवशेष मिलने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मौके पर जांच व पड़ताल की। ग्रामीणों का कहना है कि बछड़े को काटकर अवशेष को फेंका गया है। पशुचिकित्सा विभाग से जांचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें