फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोपी दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना उत्तर पुलिस ने दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं धमकी देने का मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि बाइक से लिफ्ट देने के बाद दरोगा ने उसके घर पर आना शुरू कर दिया। शादी करने का झांसा देकर दरोगा ने एक वर्ष तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी की बात करने पर दरोगा महिला को धमकाने लगा। इस पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने पीड़ित महिला की अर्जी को स्वीकार करते हुए थाना उत्तर पुलिस को दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर थाना प्रभारी उत्तर केशव दत्त शर्मा ने थाना एका के सुराया चौकी पर तैनात एसआई हरस्वरूप के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ उत्तर केशव दत्त शर्मा ने बताया न्यायालय के आदेश पर उप निरीक्षक हरस्वरूप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें