शिकोहाबाद रामलीला मैदान में खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ट्राफी देकर सम्मानित करते
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रामलीला ग्राउंड में आयोजित जूनियर महाक्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच यदुवंश नगर और हीरा क्लब के बीच खेला गया। यदुवंश क्लब ने हीरा क्लब को 14 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गेंदबाज सौरभ को दिया गया।
जूनियर महाक्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को टॉस यदुवंश क्लब के कप्तान विक्की ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए यदुवंश क्लब की टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। गौरव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरा क्लब की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 130 बन बना सकी। इसमें सोनू ने 27 रन तीन छक्के और दो चौकों की मदद से बनाए।
यदुवंश क्लब की ओर ेस सौरभ ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर सात विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच सौरभ को प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज यदुवंश नगर के कप्तान विक्की को दिया गया। यदुवंश क्लब के कप्तान ने पूरे टूर्नामेंट में 264 रन और 10 विकेट लिए हैं। स्कोरिंग अनमोल और कमेंट्री बिल्ला भाई ने। आयोजक अनमोल, बॉबी, सुनील, कमेटी अध्यक्ष साहित्य यादव, सौरभ भाई ने विजेता और उपविजेता कप्तान को ट्राफी वितरित की।