विकास भवन में मतगणना हेतु मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देते सीडीओ
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए शुक्रवार को मतगणना के लिए मास्टर ट्रेनरों को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि मतगणना का कार्य प्रत्येक कर्मचारी को निष्पक्ष एवं निर्भीकता के साथ करना है।
किसी कर्मचारी को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्मिकों को गणना टेबल पर अपने काम को अंजाम देना होगा। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ चर्चित गौड़ ने कहा कि मास्टर ट्रेनर मतगणना संबंधी बिंदुओं को सही ढंग से समझ लें ताकि वह कर्मचारियों को सही ढंग से प्रशिक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि मतगणना दिन काफी सावधानी बरतनी होगी। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।