फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की मिनट बुक न मिलने पर सभासदों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला नगरपालिका कार्यालय में धरने पर बैठे सभासद - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। सभासदों ने बृहस्पतिवार को पालिका चेयरमैन और ईओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। सभासदों का आरोप है कि नगर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे और बोर्ड की बैठक की मिनट बुक प्रदान नहीं की जा रही।
विज्ञापन

सभासद रक्षपाल सिंह राना ने कहा कि बोर्ड बैठक की मीटिंग की गई थी, उसकी हमें कॉपी नहीं दी गई है। जबकि यह कॉपी 10 से 15 दिन के बीच मिल जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें बोर्ड बैठक की कॉपी नहीं मिल जाती तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि इस बीच ईओ ने बोर्ड मीटिंग की कॉपी सभासदों को दे दी। बावजूद सभासदों ने धरना जारी रखा।
सभासदों का आरोप है कि प्रदान की गयी कॉपी में प्रस्तावित प्रस्ताव न नहीं है। दी गई कॉपी गलत है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में रक्षपाल सिंह राना, प्रेमचंद दीक्षित, मृदुला दीक्षित, अवधेश राना, विवेक शर्मा, कौशलेश प्रताप सिंह उर्फ हनी जादौन, ईश्वरानंद सारस्वत, सुमन झा, धर्मेंद्र चौधरी, महेश कुमार आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हमारे समय की बोर्ड की कॉपी पहले ही बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि पहले की बोर्ड कॉपी सभासदों को मिली है कि नहीं। यह मेरी संज्ञान में नहीं है। सभासद एक सप्ताह का समय दें तो उन्हें पिछली बैठक की कॉपी भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुकेश कुमार
ईओ नगर पालिका, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें