फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएम ने सभी खानपान स्टॉल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर खानपान व स्टॉल का निरीक्षण करते सीसीएम शिवपूजन वर्मा - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलयात्रियों को शुद्ध खान-पान मुहैया कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को प्रयागराज से आए सीसीएम (मुख्य वाणिज्य प्रबंधक) ने सभी खानपान स्टॉल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सभी स्टॉलों पर शुद्ध जनता खाना रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज-जयपुर स्पेशल से मुख्य वाणिज्य प्रबंधक व खानपान एवं यात्री सेवाएं शिवपूजन वर्मा सुबह सैलून से टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने डीटीएम जे संजय कुमार के साथ सुबह 10 बजे टूंडला स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन पर बनी सभी खानपान स्टॉलो को चेक किया। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बने भोजनालय में पहुंचे। जहां उन्होंने रेट लिस्ट के अलावा खाने की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कहा कि कोई भी बिना मास्क लगाए कार्य न करे। ये बीमारी किसी से किसी को भी हो सकती है। इसलिए अपना बचाव करते हुए कार्य किया जाए।
वाणिज्य विभाग और आरक्षण केंद्र पर जाकर भी निरीक्षण किया। आरक्षण केन्द्र व पूछताछ कार्यालय पर कुछ यात्री बिना मास्क लगाए मिले। सभी को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीटीएम के अलावा सीआईटी प्रशासन बीएस मीणा, सीआईटी स्टेशन एके पाठक, सीएमआई एसके मीना व भैरुलाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें