फिरोजाबाद। जेडाझाल परियोजना से जुड़ी नवीन नंदपुर नहर की साइड पटरी कटने की सूचना पर जलकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि मौके पर नंदपुर नहर की साइड पटरी ठीक मिली।इस पर निगम के जलकल अफसरों ने राहत की सांस ली।
शनिवार की दोपहर जेड़ाझाल परियोजना से जुड़ी नवीन नंदपुर नहर की साइड पटरी कटने की सूचना जलकल अफसरों को मिली। सूचना के बाद एक्सईएन जलकल फरहत अली ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। हालांकि मौके पर नंदपुर नहर की साइड पटरी दुरूस्त मिली। लेकिन नंदपुर नहर से सटी एक अन्य भोगनीपुर ब्रांच में पानी का ओवर फ्लो के कारण खेतों में पानी भरने की स्थिति मिली। एक्सईएन जलकल (नगर निगम) फरहत अली के अनुसार इंटेक प्लांट को पानी की सप्लाई वाली नंदपुर नहर की साइड पटरी सुरक्षित है। प्लांट की झील में भी पर्याप्त पानी है।
भोगनीपुर ब्रांच में ओवर फ्लो से किसान चितिंत
भाेगनीपुर ब्रांच नहर में जलस्तर बढ़ गया है। इससे आसपास के किसान चिंतित हैं।क्षेत्रीय किसानों के अनुसार शनिवार को यकायक नहर की पटरी से उफन कर खेतों की ओर प्रवाहित हो गया। क्षेत्रीय किसान रामबृज और किशन दयाल के अनुसार सिंचाई व नहर विभाग को सूचना दे दी गई है।