फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बकाया टैक्स के नाम पर 20 हजार रुपये ऐंठने वाले निगम कर्मचारी पर शिकंजा

Sat, 22 Nov 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायतकर्ताओं ने सौंपे नोटरी शपथ पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। बकाया भवन कर जमा कराने के एवज में भवन स्वामी दो सगे भाइयों से 20 हजार की अवैध वसूली करने के आरोपी निगम कर्मचारी पर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर आयुक्त द्वारा गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष ने पीड़ित शिकायतकर्ताओं से साक्ष्य मांगे थे, जिसके बाद शिकायतकर्ताओं ने शुक्रवार को नोटरी शपथ पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन


यह मामला 6 नवंबर को सामने आया था। ममता नगर निवासी सगे भाई दिनेश कुमार और बबलू से कर विभाग के कर्मचारी ने बकाया भवन कर जमा कराने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी। अवैध वसूली को लेकर निगम परिसर में जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान वसूली के आरोपी कर्मचारी और क्षेत्रीय पार्षदों रामगोपाल व राजेश कुमार के बीच महापौर कक्ष में तीखी नोकझोंक भी हुई थी। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार और बबलू ने शपथ पत्र में स्पष्ट रूप से कर विभाग के कर्मचारी छकौडीलाल पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें