फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में कामबंद हड़ताल, कार्यालयों में जड़े ताले

Fri, 06 Nov 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम में तैनात टीएस और लिपिक के साथ अभद्रता एवं पिस्टल तानने के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल कर दी। आक्रोशित कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में ताले डाल दिए। दोषी युवक की गिरफ्तारी एवं लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह यादव, लिपिक यादव टैक्स विभाग में कार्य कर रहे थे। तभी दोपहर करीब चार बजे मोहम्मदगंज निवासी युवक गुड्डू अपने मकान का नामांतरण कराने पहुंचा। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई और गालीगलौज हो गई।  लिपिक संतोष यादव ने विरोध किया तो युवक ने पिस्टल निकाल कर टीएस के ऊपर तान दी थी। इससे कर्मचारी दहशत में आ गए। मामले में देर शाम एफआईआर भी कराई गई, लेकिन गिरफ्तारी न किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश था। शुक्रवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। सभी कार्यालयों में ताले डलवा दिए गए। इसके बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों की मांग थी कि दोषी युवक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उसका लाइसेंस निरस्त किया जाए। नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने पूरे मामले से डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। नगर आयुक्त द्वारा दोषी युवक को गिरफ्तार कराने के आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, लेखाधिकारी अक्षय कुमार, कर निर्धारण अधिकारी, टीएस राजेंद्र कुमार, ओएस सीपी सिंह, सहायक अभियंता रमाशंकर राम, भुल्लू सिंह, मुन्नालाल यादव, राशिद अली, छकौड़ीलाल, चंद्रशेखर, हरीमोहन श्रीवास्तव, अनिल भास्कर, मनोज यादव सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


धरने के दौरान एकजुट नहीं दिखे कर्मचारी
निगम कर्मचारी धरने के दौरान एकजुट नजर नहीं आए। प्रारंभ में माइक से चेतावनी दी गई थी कि कोई अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय न खोले न अंदर बैठें, अन्यथा उन्हें बेइज्जती सहनी पड़ेगी। धरना शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही धीरे-धीरे अधिकारी-कर्मचारी धरना स्थल छोड़ कार्यालयों में जा बैठे। दोपहर में धरना स्थल पर अधिकारी तो दूर कर्मचारी भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें