फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम-नजूल विभाग से मानचित्र खंगालने में जुटी तहसील टीम

Mon, 28 Dec 2015 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम-नजूल विभाग से मानचित्र खंगालने में जुटी तहसील टीम
विज्ञापन

आर्य नगर में नजूल की भूमि पर भवन बनाने के मामले की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है। तहसील की टीम गाटा संख्या एक, दो एवं तीन का क्षेत्रफल और मानचित्र देख रही है। तहसीलदार सदर ने कहा कि पूरी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील सदर की टीम ने रविवार को आर्य नगर कालोनी मे नापजोख की थी। इसके कारण लोगों की धड़कनें तेज हो गई। क्षेत्रीय बाशिंदों के विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन को मिली शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। नजूल की भूमि पर आर्य नगर के कई आवास बने होने की आशंका के चलते तहसील की टीम ने नगर निगम के मानचित्र को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यालय से नजूल विभाग से भी मानचित्र को खंगाला जा रहा है। सोमवार के दिन भी तहसील एवं निगम की टीम इसमें उलझी रही। तहसीलदार सदर जीत सिंह राय ने बताया कि क्षेत्र में कई मकान नजूल की भूमि पर बना लिए गए हैं। कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व नगर निगम से मानचित्र खोजा जा रहा है। वहीं नजूल विभाग से भी शहर का मानचित्र भी निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को निकालने के बाद कार्रवाई की जाएगी। नजूल की भूमि को बिना फ्री होल्ड कराए कैसे कब्जा कर लिया? और भवन बना दिए? इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें