फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय का स्टेनो सहित 16 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 16 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें डीएम का स्टेनो भी शामिल है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2854 हो गई है, सक्रिय केस 149 रह गए हैं।
विज्ञापन

सरजीवन नगर निवासी 33 वर्षीय युवक डीएम कार्यालय में स्टेनो है। वह कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। बरगदपुर निवासी 26 वर्षीय चूड़ी मजदूर, ककरुऊ कोठी पर निवासी 35 वर्षीय महिला, महावीर नगर गली नंबर छह निवासी महिला, नगला भूपाल निवासी 59 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। भगवान नगर में 25 वर्षीय युवती, कठफोरी में मां-बेटा, लेबर कॉलोनी में विद्युत अधिकारी, गांव अमारी में स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी, आदर्श नगर शिकोहाबाद में 55 वर्षीय महिला, नगला रति जसराना में 40 वर्षीय युवक, कासगंज के गंजड़ुंडवारा से फिरोजाबाद सामान लेने आया युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
डीएम की अनुमति से होंगे होम आइसोलेट
होम आइसोलेट की मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेट होने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य कर दिया है। क्योंकि जनपद में होम आइसोलेट मरीजों के नियमों का पालन न करने की शिकायत आती थी। कई मरीज तो घर से बाहर भी निकल जाते थे। ऐसे में अस्पताल में ही आइसोलेट का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि होम आइसोलेट के लिए डीएम की अनुमति आवश्यक होगी। अनुमति होने पर ही होम आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें