थाना रसूलपुर के सामने हाईवे पर धूल के कणों की मापन करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ताज संरक्षित जोन में वायु प्रदूषण का कारण बन रहे एसपीएम (हानिकारक प्रदूषणकारी तत्व) की जांच के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड ने मंगलवार से स्थित चिह्नित क्षेत्रों में रोड डस्ट निगरानी का कार्य शुरू कर दिया। रोड डस्ट मापन के लिए पीसीबी ने फिरोजाबाद क्षेत्र में कुल दस स्थानों पर अत्यधिक आवागमन वाली सड़कों को चिह्नित किया है।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा टीटीजेड एरिया में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारकों की रोकथाम हेतु कडे़ निर्देश दिए हैं। चिह्नित सड़कों पर उड़ने वाली 75 मिलीग्राम से कम वजन वाली धूल का मापन किया जा रहा है। जिन सड़कों पर 75 मिलीग्राम से कम वजन वाली धूल उड़ने का अनुपात ज्यादा होगा। उन जगहों पर धूल-धक्कड़ को रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार से रोड डस्ट मापन शुरू कर दिया। धूल मापन यंत्रों के साथ टीम ने मंगलवार को नगला बरी से लेकर कलक्ट्रेट गेट दबरई तक कुल पांच जगहों पर 75 मिलीग्राम से कम वजन वाले धूल के कण एकत्रित किए। टीम बुधवार को अन्य जगहों पर धूल मापन करेगी। बाद में सभी जगहों की मापन का आनुपातिक योग तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धूल मापन के लिए चिह्नित स्थल-
राजा का ताल का तिराहा, ढोलपुरा एनएच-2, नगला बरी,थाना रसूलपुर एवं आसफाबाद, छह लेन बाईपास जलेसर रोड, स्टेशन रोड निकट जिला उद्योग केंद्र एवं सुहागनगर मुख्य चौराहा फिरोजाबाद