फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए आज छह केंद्रों पर होगा ड्राईरन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना टीकाकरण के लिए सोमवार को जिले के छह केंद्रों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। यहां टीकाकरण के लिए होने वाली सभी औपचारिकताएं की जाएंगी। यह एक तरह का अभ्यास होगा, इसमें टीकाकरण नहीं किया जाएगा मगर अन्य सभी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी। कोल्ड चेन से दवा सेंटरों पर ले जाने, वहां वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों का सत्यापन करने, वेटिंग रूम और मरीजों की निगरानी करने तक के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप तोमर ने बताया कि पूर्वाभ्यास में सब कुछ वैसे ही करना है जैसे अभियान में होगा। छह स्थानों पर पूर्वाभ्यास होगा। इनमें जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, उसायनी, टूंडला, खैरगढ़ और संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद को शामिल किया है। यहां वैक्सीनेशन के लिए तीन रूम बनाए गए हैं। इनमें वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम और आब्जरवेशन रूम बनाया है। प्रत्येक सेंटर पर टीकाकरण स्टाफ के अलावा लाभार्थियों को भी बुलाया है। इनमें वे लोग शामिल होंगे जिनका पहले चरण में टीकाकरण के लिए पंजीकरण हुआ है। प्रत्येक सेंटर पर 25-25 लाभार्थी बुलाए गए हैं। पूर्वाभ्यास सुबह साढ़े नौ बजे से दो बजे तक चलेगा। इसमें सारी प्रक्रिया पूरी होने पर टीकाकरण का मैसेज लाभार्थी के मोबाइल पर आ जाएगा। टीका लगने के बाद दवा का असर जानने के लिए आधे घंटे तक लाभार्थी को निगरानी रूम में बैठाया जाएगा।
सेंटर पर इनकी होगी तैनाती
कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए सेंटरों पर पांच लोगों की टीम मौजूद रहेगी। इनमें एक एएनएम होगी जो टीकाकरण करेगी। एक अन्य एएनएम को उसके सहयोगी के तौर पर लगाया जाएगा। आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मोबाइल टीम के तौर पर लगाया जाएगा। स्टाफ नर्स भी तैनात होगी जो लाभार्थी के पहचान पत्र आदि का जांच करेगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए दिखाना होगा पहचान पत्र
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर पर आए लाभार्थी को पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। इसके अलावा अन्य कोई भी पहचान पत्र जैसे वोटर आइडी कार्ड, बैंक की पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखा सकते हैं। पूर्वाभ्यास को लेकर सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने एसीएमओ के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें