फिरोजाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए लोग टीकाकरण कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इसलिए जिले में कोरोना टीकाकरण 20 लाख के पार हो गया है। इसमें युवाओं की संख्या सर्वाधिक है।
जिले में अब तक लगे टीकों में से 14 लाख 53 हजार 32 लोगों ने पहली डोज और 5 लाख 94 हजार 30 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इनमें 13 लाख 5 हजार से अधिक युवा टीकाकरण की डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल के 4 लाख 97 हजार 755 लोग वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2 लाख 44 हजार 275 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए टीकाकरण बढ़ गया है। वहीं पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 14 लाख के पार गर गई है। इसमें पांच लाख ऐसे लोग हैं, जो वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना ही भूल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दूसरी डोज लगवाने के बाद ही कोरोना से बचाव हो सकेगा है। इसलिए समय से दूसरी डोज जरूर लगवाएं।