फिरोजाबाद।जनपद में कोरोना दस्तक दे चुका है। शनिवार को शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर एक युवक संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के आसपास के 25 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएसएल टू लैब भेजे हैं।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 30 वर्षीय युवक ने शिकोहाबाद में कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक में गंभीर लक्षण नहीं मिलने के कारण उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं आसपास और परिजन की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि लोग कोविड नियमों का पालन करें। संवाद