फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना के 45 नए केस और मिले, आंकड़ा हुआ 1951

विज्ञापन
टूंडला के नगला राधेलाल में सैनिटाइज करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना के 45 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें विकास भवन और डिग्री कॉलेज का कर्मचारी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के अब कुल 1951 मरीज हो गए हैं। मृतकों की संख्या 50 हो गई है।
विज्ञापन

बोधाश्रम टापा रोड में एक 36 वर्षीय पुरुष, न्यू बस स्टैंड वाली गली में 37 वर्षीय युवक, फिरोजाबाद निवासी 22 वर्षीय युवक, गणेशनगर में 58 वर्षीय पुरुष और 24 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिले हैं। सुहागनगर में एक पुरुष, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में तैनात एक अधिकारी, जलेसर रोड झील की पुलिया पर एक दस वर्ष की बालिका, रामनगर में 50 वर्षीय महिला, गोविंदनगर नगला भाऊ में 47 वर्षीय महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है।
नगला मुरली नगला सिकंदर टूंडला में एक महिला, न्यू कॉलोनी टूंडला में एक पुरुष, बड़ा बाजार शिकोहाबाद में एक व्यापारी, आकाशवाणी कारखाना के सामने एक महिला, छारबाग में एक महिला, मेहरी में एक पुरुष, नगला खार में पुरुष, गणेश नगर में वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित मिली है। छोटी छपैटी में 33 वर्षीय पुरुष, बड़ा बाजार शिकोहाबाद में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन

नारायण कॉलेज शिकोहाबाद में लगे कोरोना जांच शिविर में जांच के दौरान एक प्रयोगशाला सहायक एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। मेहरी में एक पुरुष, नगला रामकुंवरि में एक महिला, विमला टावर में दो पुरुष, महावीर नगर में एक महिला, सुहागनगर में एक महिला, ओमनगर शीतल खां रोड पर एक व्यक्ति, मथुरा नगर में युवक, चाइल्ड होम सुहागर में एक किशोर, राधावैली में एक को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें