फिरोजाबाद। कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या लगातार घटने से स्वास्थ्य विभाग राहत में है। सितंबर माह की शुरुआत में कोरोना केस 80 या उसके पार जा रहे थे। पिछले सप्ताह में मरीजों की संख्या 23 से 50 के बीच रही है। सितंबर में 771 मरीज संक्रमित हुए हैं। जबकि 684 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। शुक्रवार को इस माह में सबसे कम एक्टिव केस 397 रहे।
18 सितंबर को 141 मरीज अस्पतालों में भर्ती थे। जबकि 135 लोग होम आइसोलट थे। कोविड अस्पताल में सिर्फ 89 मरीज ही कोरोना का इलाज करा हैं। बीते शुक्रवार को कोरोना का एक्टिव केस सबसे कम रहा। जिस तेजी से कोरोना बढ़ रहा हैं, लोगों की सूझबूझ से लड़खड़ा भी रहा है।
जांच में भी तेजी आई है। इसलिए मरीज भी बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमित लोग मजबूत इच्छा शक्ति से कोरोना को हरा भी रहे हैं, कोरोना की सैंपलिंग प्रतिदिन 1800 से दो हजार तक कराई जा रही है। संसाधन बढ़ने के साथ जांच का दायरा और बढ़ाएंगे।
डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
18 दिन में कराई 27 हजार से अधिक लोगों ने जांच
कोरोना के डर से लोग जांच भी नहीं करा रहे थे। वजह है कि एक पॉजिटिव निकलने पर पूरे परिवार को क्वारंटीन सेंटर पर ले जाया जाता था, किंतु अब होम आइसोलेशन की सुविधा मिलने पर लोगों ने जिम्मेदारी समझी है। 18 दिनों में 27 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य विभाग जांच कर चुका है।