फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट का बाबू, पुलिसकर्मी और बंदी सहित 20 मिले संक्रमित

विज्ञापन
बिल्टीगढ़ में कैंप लगा कर की गई कोरोना संक्रमण की जांच। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को 23 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें कलक्ट्रेट का बाबू, शिकोहाबाद थाने का पुलिसकर्मी और जिला कारागार के दो बंदी भी शामिल हैं। टूंडला की शिवपुरी कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी सुहाग नगर में भी नए केस मिले हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 750 हो गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट का एक और बाबू शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिला। यह कर्मचारी जगदंबा नगर में रहता है। बाबू के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय पर कर्मचारियों की टेस्टिंग कराने के लिए एक टीम भेजी है। वहीं सुहागनगर सेक्टर दो में एक ही परिवार की 57 वर्षीय महिला एवं 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं सेक्टर दो में ही 9 वर्षीय युवती एवं 25 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली। शिकोहाबाद थाने के एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आई।
पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले कांस्टेबल के संपर्क में आने के बाद पुलिसकर्मी की जांच हुई थी। टूंडला के शिवपुरी कॉलोनी में कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। टूंडला के स्टेशन रोड निवासी 52 वर्षीय पुरुष एवं 48 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में जिला कारागार के दो बंदी भी संक्रमित मिले हैं। इधर, कोटला रोड मोहल्ला दखल में एक वृद्ध और 25 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। वहीं, सुहागनगर में सेक्टर दो में एक युवक संक्रमित मिला है। इन तीनों ने एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन

अमीन, उसकी बेटी-पुत्र और किरायेदार दंपती भी मिले संक्रमित
जसराना तहसील में तैनात अमीन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। अमीन को विगत कई दिनों से बुखार था। कोरोना की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। अमीन के साथ उनकी बेटी और एक पुत्र भी पॉजिटिव आए हैं। साथ ही अमीन के घर में किराये पर रहने वाले दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमीन शिकोहाबाद के मोहल्ला कृष्णा नगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें