अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम के तहत समाजसेवी डॉ. आसिफ इकबाल के सहयोगी गरीबों में वितरण के लिए आटे क?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक राहत और राशन सामग्री पहुंचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा शुरू मुहिम से प्रेरित होकर बुधवार को महिला जैन मिलन फिरोजाबाद शाखा ने गरीबों के लिए पांच-पांच किलो आटे के सौ पैकेट दिए। इन पैकेटों को गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया गया।
महिला जैन मिलन मुख्य शाखा (क्षेत्र संख्या-17) की अध्यक्ष शीतल जैन के साथ संस्था की सदस्याएं शहर के प्रमुख चंद्रप्रभु जैन मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने गरीबों के लिए पांच-पांच किलो आटे के सौ पैकेट दिए। महिला जैन मिलन की सदस्याओं ने कहा कि संकट की घड़ी में कोई भी भूखा नहीं सोना चाहिए। हर घर में चूल्हा जले, यही हम सभी का प्रयास है। मंत्री निशा जैन, कार्याध्यक्ष संतोष जैन, कोषाध्यक्ष ऊषा जैन, प्रीति जैन, संध्या जैन, मीनू जैन, मनोरमा जैन आदि उपस्थित रहीं।
गरीबों के घर तक राशन पहुंचा रहे डॉ. आसिफ
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में मुस्लिम क्षेत्र की श्रमिक बहुल बस्तियों में समाजसेवी डॉ. आसिफ इकबाल राशन सामग्री पहुंचा रहे हैं। जाटवपुरी चौराहा स्थित उनके हॉस्पिटल पर विभिन्न संस्थाओं से जुडे़ लोग आटा आदि पहुंचा रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमर उजाला कार्यालय पर डॉ. इकबाल के हॉस्पिटल स्टाफ को गरीबों में वितरण के लिए पांच-पांच किलो आटे के पचास पैकेट दिए गए। पैकेटों का डॉ. इकबाल ने श्रमिक बस्तियों में वितरण कराया। उन्होंने कहा कि छपरिया, रामगढ़, आकाशवाणी रोड, तीस फुटा, नैनी ग्लास क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में गरीब परिवार हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन बस्तियों में रहने वाले मजदूरों की मदद की जाए। मोहम्मद मुईन, फिरोज खान और अलीशान मौजूद रहे।