फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को नौ नए कोरोना संक्रमित और मिले। इनमें एक विद्यालय की छात्रा और सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी शामिल है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3654 हो गई है। वहीं वर्तमान में जिले में कोरोना के 157 केस सक्रिय हैं।
जिले में सोमवार को उसायनी दीनबंधु इंटर कॉलेज की एक और छात्रा कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई। इस विद्यालय में पूर्व में भी मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। छारबाग तिराहा निवासी मजदूर के परिवार के चार लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें मजदूर एवं उसकी पत्नी एवं पांच वर्षीय और सात वर्षीय पुत्रियां भी शामिल हैं। हिमांयूपुर निवासी 74 वर्षीय वृद्धा, चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमण के शिकार हो गए। इधर, कंबुआन निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर नोएडा में कोरोना संक्रमित मिला। संवाद