फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर सांख्यिकी अधिकारी सहित 16 नए मरीज कोरोना का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले। इनमें अपर सांख्यिकी अधिकारी और उनके कार्यालय का बाबू भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3630 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में अभी तक 232250 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

अपर सांख्यिकी अधिकारी एवं उनके कार्यालय के बाबू की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद अपर सांख्यिकी अधिकारी अपने आवास मैनपुरी लौट गए। इधर, गुंजन एंक्लेव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना का शिकार हो गया।
जलकल विभाग में एई की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। हाथवंत में 21 वर्षीय युवती, खैरगढ़ में 35 वर्षीय युवक, पचोखरा सिकारारी निवासी 34 वर्षीय युवक, अली नगर कैंजरा का 35 वर्षीय युवक भी संक्रमण का शिकार हो गए। गणेश नगर में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

ठार हीरा गांव में 25 वर्षीय युवक, टूंडला के स्वरूप नगर लाइनपार में एक चिकित्सक, सुहागनगर सेक्टर एक में 59 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें