फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सात और बढ़ी है। अब कोरोना मरीजों की संख्या कुल 2900 हो गई है। वहीं, कोरोना के सक्रिय केस घटकर 132 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख 47 हजार से अधिक लोगों की जांच करा चुका है।
जसराना के नगला कान्ही निवासी 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, फिरोजाबाद के नई बस्ती निवासी 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। गांधी नगर निवासी 46 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। आगरा जनपद निवासी वृद्ध की फिरोजाबाद में जांच कराई थी। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एफएच मेेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। सिरसागंज में 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इधर, मोहम्मदपुर में 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली। मोहन नगर जलेसर रोड़ पर 52 वर्षीय एक महिला कोरोना का शिकार हुई है। एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।