फिरोजाबाद। ग्राम पंचायतों में कोविड-19 के तहत खरीदे गए पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर क्रय की जांच शुरू हो गई है। शासन स्तर पर जिले के पंचायत राज विभाग से भी ग्राम पंचायतों द्वारा क्रय किए पल्स ऑक्सीमीटर एवं इंफ्रारेड थर्मामीटर की रिपोर्ट तलब की गई है।
पांच जुलाई से 15 सितंबर के मध्य ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड-19 संक्रमितों की जांच के लिए डोर टू डोर प्राथमिक जांच अभियान चलाया था। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ीं आशा कार्यकर्ता आदि को ग्राम पंचायतों व ब्लाक प्रशासन द्वारा पल्स ऑक्सीमीटर एवं इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीदकर दिए गए। कोविड-19 के संदिग्ध संक्रमितों की बेसिक जांच के लिए इन उपकरणों की खरीद जिले की सभी 569 ग्राम पंचायतों में की गई। शासन से पल्स ऑक्सीमीटर एवं इंफ्रारेड थर्मामीटर क्रय की जांच के निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को एक पत्र जारी किया है। इसमें उपकरण की खरीद का मूल्य, किस स्तर से खरीद की गई।
इंफ्रारेड-थर्मामीटर खरीद का डाटा-
पल्स ऑक्सीमीटर की संख्या- 569
इंफ्रारेड थर्मामीटर की संख्या- 569