फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते रिहा किए गए 50 बंदियों की पेरोल आठ सप्ताह के लिए शासन ने और बढ़ा दी है। इसी के साथ जेल से रिहा हुए बंदी 56 दिन तक और बाहर रह सकेंगे। अवधि समाप्त होने के कारण जेल पहुंचे चार बंदियों को जेल अधीक्षक ने मंगलवार को जेल से पेरोल पर भेज दिया।
कोरोना संक्रमण के चलते सात वर्ष से कम सजा वाले बंदियों को पेरोल पर जेल से रिहा करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के तहत जिला कारागार से 50 बंदियों को रिहा किया गया था। कुछ बंदियों का समय 18 एवं 19 सितंबर को समाप्त हो रहा था।
18 सितंबर को चार बंदी जेल लौट आए थे। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि शासन की ओर से नया आदेश आ गया है। इसमें आठ सप्ताह इन बंदियों की पेरोल और बढ़ा दी है। इसके कारण जो बंदी वापस आने थे वह 56 दिन तक और बाहर रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो चार बंदी वापस आ गए थे। उनको भी जेल से पेरोल पर भेजा जा रहा है।