फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय में कोरोना की दस्तक, तीन और न्यायिक अधिकारी मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
टूंडला के मोहल्ला सरस्वती नगर में बैरीकेडिंग लगाते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं। जनपद न्यायालय में कोरोना संक्रमण दस्तक दे चुका है। बुधवार को न्यायिक अफसराें सहित 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार न्यायिक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीएमओ ने जनपद न्यायाधीश को न्यायालय 22 अगस्त तक बंद रखने के लिए पत्र लिखा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 1143 हो गई है। एक्टिव केस 139 हो गए हैं। न्यायालय परिसर को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोना जांच में तीन न्यायिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दो दिन पूर्व एक अन्य न्यायिक अधिकारी पॉजिटिव मिली थीं। इसलिए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इधर, देहात क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार तेज हुई है। जिला मुख्यालय पर एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसमें जसराना गांव के भजेरा बुजुर्ग में छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसके चलते इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। सिरसागंज के गांव सिंघेमई में भी कोरोना के छह नए मामले बढ़े हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
सिरसागंज के अहीर टोला और आनंद नगर अरांव रोड में भी कोरोना का नया केस सामने आया है। गांव चमरारी में भी 19 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं, गांव के रास्ते को सील कर दिया गया है। द्वारिकापुर कोटला रोड में कोरोना से 24 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। नगला करन सिंह में 22 वर्षीय युवक, दुर्गा नगर में 64 वर्षीय वृद्ध , गांव उसायनी में 45 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिकोहाबाद के शंकरपुरी में 35 वर्षीय युवक और एक गेस्ट हाउस में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक 49, 516 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें