फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक सहित 28 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देहात में कोरोना संक्रमण अब ज्यादा असर दिखा रहा है। चिकित्सक, जीआरपी थाने में तैनात पुलिसकर्मी सहित कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकांश मामले देहात के ही हैं। कोरोना मरीजों की संख्या जिले में अब 929 हो गई है। कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 159 हो गए हैं।
विज्ञापन

एक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धातरी के गांव बनीपुर निवासी दंपती व उनका आठ साल का पुत्र संक्रमित निकला है। वह भरतपुर से रक्षाबंधन पर गांव आए थे। सुहागनगर सेक्टर दो निवासी युवक को परिजन आगरा और जयपुर में इलाज कराने ले गए थे।
इसके बाद पत्नी की भी कोरोना जांच कराई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेट किया है। नया बांस में 20 वर्षीय युवती, खैरगढ़ में 28 और 54 साल की महिला संक्रमित मिली हैं। टूंडला के गांव मोहम्मदाबाद में 28 वर्षीय युवती, जसराना के गांव सलेमपुर गढ़ी में मां और दो साल का पुत्र, गांव नगला अमर सिंह में दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव पचवा में 28 वर्षीय महिला, मथुरा नगर में एक ही परिवार की चार महिला कोरोना का शिकार हुई है। अग्रसेन धाम में दो केस सामने आए हैं। शिकोहाबाद के गांव मोहम्मदमाह में एक 58 वर्षीय युवक, रुकनपुरा स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक मरीज मिला है। टूंडला के जीआरपी थाने में तैनात एक और पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। टूंडला के सारस्वत एन्क्लेव में 36 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें