सीएल जैन कॉलेज में बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना के व्यवहार परिवर्तन जन अभियान के अंतर्गत कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा के लिए सीएल जैन महाविद्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उदयराज सिंह ने फीता काटकर कोविड-19 हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी एवं प्रोफेसर नवीन माहेश्वरी ने बताया कि हेल्प डेस्क में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित कोविड वॉलंटियर्स कार्य करेंगे।
इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात एक दूसरे से 2 गज की दूरी रखना, मास्क पहनना, हाथों को 20 सेकंड तक साबुन पानी से धोना, मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना आदि से जागरूक किया जाएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. रामवीर सिंह चौहान के निर्देशानुसार वालंटियर्स राह चलते लोगों को कोरोना जागरूकता पैम्फलेट बांटकर एवं बिना मास्क पहने लोगों को टोकेंगे और उन्हें हेल्प डेस्क पर व्यवहार परिवर्तन के बारे में बताकर एनएसएस मास्क बैंक द्वारा मास्क वितरण भी करेंगे। संवाद