फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालकों के पॉजिटिव आने के बाद बंद हुआ मुस्तफाबाद का बाजार

विज्ञापन
जसराना में बंद पड़ा कस्बा मुस्तफाबाद का बाजार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। कस्बा मुस्तफाबाद स्थित जनसेवा केंद्र संचालक दो भाइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। बुधवार को कस्बे का बाजार पूरी तरह से बंद रखा। इधर, बुधवार को पालिका और प्रशासन की टीम ने कस्बे को सील कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। कस्बा मुस्तफाबाद निवासी दो भाई कस्बे में ही जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों तबियत बिगड़ने पर दोनों ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में दोनों भाई पॉजिटिव मिले। इधर, रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों भाइयों को दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति जेहलमपुर बजीरपुर में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है वहीं परिवार के सात सदस्यों को शिकोहाबाद के एफएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया है। वहीं बुधवार को कस्बा मुस्तफाबाद का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने बताया कस्बे को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें