फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगरी में पांच सौ के पास पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, केनरा बैंक मैनेजर मिले पॉजिटिव

Thu, 25 Jun 2020 10:13 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • अब तक लिए गए सैंपल - 9014
  • अब तक प्राप्त रिपोर्ट - 8705 
  • कोराना मुक्त हुए लोग - 345 
  • संक्रमित लोगों का आंकडा - 478 
  • अब तक कोरोना संक्रमितों की मौत - 21 
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में बुधवार को 21 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें केनरा बैंक मैनेजर, ब्लॉक कर्मी की पत्नी समेत अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले मेंसंक्रमितों की संख्या 497 हो गई है। वहीं अब तक जिले में कोरोना से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


विभव नगर इलाके में सदर बाजार के बैंक मैनेजर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बैंक मैनेजर की जांच एटा जनपद में कराई गई थी। वह आठ जून को क्षेत्रीय कार्यालय एटा में बैठक में हिस्सा लेने गए थे। यहां शामिल बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद केनरा बैंक ने रीजन में आने वाले बैंककर्मियों की जांच कराने के आदेश दिए थे। बैंक मैनेजर ने विगत 15 जून को एटा में कोरोना की जांच कराई थी। इसके बाद वह फिरोजाबाद विभव नगर स्थित अपने आवास में आ गए थे। उनकी रिपोर्ट बुधवार को आई।

वहीं शिकोहाबाद के फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला सैफई में जांच के दौरान पॉजिटिव मिली है। महिला हाथवंत ब्लॉक में तैनात एकाउंटेंट की पत्नी है। विगत 22 जून को एकांउटेंट की सैफई में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं उसायनी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वार्ड आया कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह मूल रूप से रैपुरा की रहने वाली हैं। वह उसायनी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराती हैं।
विज्ञापन

जैन नगर में मृतक पूर्व बार एसोसिएशन की पुत्रवधू भी पॉजिटिव मिली है। अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिवार 15 लोगों की जांच कराई थी। इसमें 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कैलाश नगर गली नंबर एक में बुजुर्ग दंपती भी संक्रमित मिला है। बुजुर्ग दंपती को बुखार की समस्या
होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जांच के बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

ग्राम विकास एवं मनरेगा सेल में सहमे कर्मचारी
मत्स्य विभाग में तैनात अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने एवं हाथवंत ब्लाक में तैनात लेखाकार की कोरोना के चलते हुई मौत के बाद विकास भवन के द्वितीय तल स्थित विभिन्न विभागों में हडकंप मच गया है। कर्मचारी कोरोना से बचाव हेतु जरूरी उपायों पर खास ध्यान दे रहे हैं। वहीं विभिन्न कंटेंनमेंट एरिया में रह रहे साथी कर्मचारी भी विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं।

कर्मचारी दबी जुबान से असुरक्षित वातावरण में कामकाज करने की बात स्वीकार करते हुए कंटेंनमेंट जोन से आने वाले कर्मचारियों से सोशल डिस्टेसिंग के दायरे में रहकर कामकाज निपटाने की सलाह देते नजर आए।
 
विज्ञापन

आर्य नगर में मां और पुत्र संक्रमित, 15 साल का किशोर को भी कोरोना 
आर्यनगर गली नंबर 14 में मां और पुत्र कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। मोहल्ला प्रताप नगर सैलई में एक 15 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। हिमांयूपुर में भी 15 साल का किशोर संक्रमित मिला है। किशोर की दादी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसलिए उनकी जांच कराई गई थी। 

सुहाग नगर में दवा विक्रेता संक्रमित
सुहागनगर सेक्टर एक में दवा विक्रेता कोरोना संक्रमित मिला है। बुखार आने पर दवा विक्रेता ने मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। नगला करन सिंह गली नंबर दो में एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरेना पॉजिटिव आई है। नया रसूलपुर क्षेत्र में भी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।

चार प्रवासी मजदूर हुए कोरोना संक्रमित
बुधवार को चार प्रवासी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।  ग्राम दौलतपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वह नोएडा से अपने गांव वापस लौटे हैं। इधर, शिकोहाबाद रहचटी में बेंगलौर से 50 वर्षीय एक व्यक्ति भी कोरोना का शिकार हो गए हैं।

चार गर्भवती महिलाएं पाई गई पॉजिटिव
चार गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। डिलीवरी से पूर्व महिलाओं द्वारा कोरोना की जांच कराई गई थी।रैपुरा इलाके की महिला की डिलीवरी तिथि नजदीक आने पर प्रसव से पूर्व जांच कराई थी। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। इधर, टूंडला के गांव बलरामपुर, फिरोजाबाद के करबला और महताब नगर में भी गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें