फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सक्रमित मिली बालिकाओं में एक फिरोजाबाद की शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कानपुर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) में संक्रमित मिली कई बालिकाओं में एक फिरोजाबाद की भी है। बताते हैं कि वह भी गर्भवती है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद की एक बालिका को राजकीय बाल गृह (बालिका) स्वरूपनगर कानपुर में 16 फरवरी 2020 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं. दो के आदेश पर भेजा गया था। बालिका ने बताया था कि वह शादी कर मीतर उर्फ मीतल प्रसाद के साथ रह रही थी।
मामले में बालिका के परिजनों की ओर से थाना मक्खनुपर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी ने उच्च न्यायालय में सुरक्षा प्रदान किए जाने और प्रथम सूचना रिपोर्ट को निरस्त करने की अर्जी लगाई थी। उच्च न्यायालय द्वारा 22 दिसंबर 2019 को सुरक्षा एवं सहायता प्रदान किए जाने के आदेश थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस को दिए थे लेकिन बालिका की उम्र के संबंध में आरोपी ने कक्षा पांच एवं बालिका के पिता ने हाईस्कूल की मार्कशीट न्यायालय के समक्ष पेश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की मार्कशीट में जन्म 2005 दर्शाया गया था। न्यायालय एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष बालिका ने परिजनों के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया था। नाबालिग होने के कारण फरवरी 2020 से राजकीय. बालगृह (बालिका) कानपुर में रह रही थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि बालिका के बालिग होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें