फिरोजाबाद। कोविड अस्पताल में मंगलवार को नौवीं किलकारी गूंजी। मायापुरी निवासी संक्रमित महिला ने बिटिया को जन्म दिया। स्टाफ की नर्सें जन्म के बाद बिटिया की देखभाल करने में जुटी हैं।
मायापुरी निवासी गर्भवती महिला ने प्रसव से पूर्व कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गर्भवती महिला को पिछले एक सप्ताह कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। गर्भवती महिला को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा उठी तो चिकित्सकों ने प्रसव कराया। महिला ने एक बिटिया को जन्म दिया।
नौ में सिर्फ एक नवजात ने हारी है जंग
फिरोजाबाद। कोरोना वार्ड में नौ प्रसव हो चुके ळेँ7 हो चुकी हैं। जन्म देने के बाद सभी प्रसूताएं सुरक्षित हैं। नौ में से सिर्फ एक नवजात ने कोरोना से जंग हारी थी। इसका कारण सात माह में उसका पैदा होना था।
रिपोर्ट निगेटिव आई तो कोविड अस्पताल से हटाकर कराया प्रसव
फिरोजाबाद। विगत सोमवार को कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में जन्म लेने वाले बच्चे की सुरक्षा के मद्देनजर महिला को कोविड अस्पताल से महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां महिला का प्रसव कराया गया।