फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से आती ट्रू-नेट मशीन तो कोरोना से लड़ने में मजबूत होती सुहागनगरी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए रखी मशीन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रतिदिन नए इलाकों से मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए हथियार के तौर पर जनपद को दो ट्रू-नेट मशीन आवंटित की जा चुकी हैं लेकिन किंतु शासन-प्रशासन की लापवारही से यह मशीन मेडिकल कॉलेज में नहीं पहुंच सकी हैं। यह मशीन समय से पहुंच जाती तो कोरोना संक्रमण की जंग में सुहागनगरी की स्थिति मजबूत होती।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले 319 पर पहुंच चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना की जांच जनपद में कराने के लिए शासन ने ट्रू-नेट मशीन जिले को आवंटित की है। इससे एक दिन में छह सौ सैंपलों की जांच की जा सकती है। 20 मई को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के लिए दो मशीन आवंटित की गई। ये मशीनें कानपुर से आनी थी लेकिन अब तक मशीनें जिले में नहीं आ सकी। न ही जिला स्तर पर मशीन को लाने का प्रयास किया है, न ही शासन स्तर से गंभीरता बरती जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मशीनों के आने के बाद सैंपल अधिक लिए जाने के कारण कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होगी, जो शासन की नाराजगी का कारण भी बन सकते हैं।
क्षय रोग विभाग ने दी एक मशीन
फिरोजाबाद। क्षय रोग विभाग ने मेडिकल कॉलेज को एक मशीन आवंटित की है। विभागीय लोगों के मुताबिक प्रशासन ने चिकित्सकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग कराने के प्रयास किए लेकिन मगर ट्रेनिंग पूरी न होने के कारण मशीन पूरी तरह कार्य नहीं कर रही हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इसी मशीन से कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें