फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में 24 घंटे में गूंजी तीन किलकारियां

विज्ञापन
कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला की हुई डिलीवरी के बाद नवजात को लिए चिकित्सक एवं अन्य स्ट? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के संकटकॉल में गर्भवती महिलाओं को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं भी कोरोना का शिकार हो गई हैं। उनकी डिलीवरी कोविड अस्पताल में कराई जा रही है। 24 घंटे में तीन किलकारियां कोविड अस्पताल में गूंजी।
विज्ञापन

अभी तक आइसोलेशन वार्ड में पांच बच्चे जन्म ले चुके हैं। जन्म के बाद कोरोना संक्रमित महिलाएं अपने बच्चे को भी आंचल से नहीं लगा पा रही हैं। मंगलवार को भीमनगर निवासी एक गर्भवती महिला ने कोविड अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन किया। वहीं, सोमवार को देर शाम एक महिला ने नार्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया। सोमवार को ही दिन में सीजीरियन के माध्यम से एक और किलकारी गूंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें