फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की तलाश के लिए अब होगी रैंडम जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के ज्यादा से ज्यादा मामलों का पता लगाने के लिए सैंपल कलेक्शन का काम अब रैंडम आधार पर होगा। इसमें जिले के किसी भी हिस्से से रोजाना 200 लोगों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। यह जांच पूल टेस्टिंग के जरिए होगी, ताकि रिपोर्ट जल्द आ सके। स्वास्थ्य विभाग अब तक उन्हीं लोगों की कोरोना जांच करा रहा है। जो बाहर से आए हों और उनकी तबियत खराब हो या फिर ऐसे लोग जो उनके संपर्क में हों। इस बीच ऐसे कई मामले सामने आए जो कोरोना पॉजिटिव तो थे, लेकिन उनमें लक्षण नहीं था। बीमारी के इस नए रूप को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने रैंडम जांच कराने का फैसला लिया है। शासन ने भी इसके आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यह है पूल टेस्टिंग
कई नमूनों को एक में मिलाने की प्रक्रिया पूल कही जाती है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी नमूने निगेटिव मान लिए जाते हैं। यदि पूल पॉजिटिव आया तो सभी नमूनों की अलग-अलग जांच की जाती है। ताकि पता चल सके कि पूल में कौन-कौन पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें