फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों पर स्नान और शौच की व्यवस्था नहीं, कम्युनिटी रसोइयों नहीं पहुंचे रसोइया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आए व्यक्तिओं को बने क्वारंटीन सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को उन्होंने तत्काल सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। निरीक्षण को पहुंची सीडीओ ने प्राइमरी स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में दस्तक दी। सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं ठीक थीं, लेकिन गांव में कुछ जरूरतमंदों के राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत सामने आई। सीडीओ ने पूर्ति विभाग के अफसरों को तत्काल राशन कार्ड बनाए जाने को निर्देशित किया। ब्लाक टूंडला पहुंची सीडीओ ने कोरोना हॉटस्पॉट वाले गांव में तैनात सफाई कर्मियों एवं अन्य को पीपीई किट का वितरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद एमओआईसी, बीडीओ टूंडला, एडीओ को अधिकाधिक लोगों के नमूना संकलित किए जाने की रणनीति तैयार करने को कहा। कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण करने तहसील में पहुंची सीडीओ मौके पर बीएसए द्वारा नियुक्त रसोईया नहीं आने की शिकायत मिली। बीएसए को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय नैपई मेें बने क्वारंटीन सेंटर स्थित शौचालय में ताला लगा मिला। क्वारंटीन किए लोगों के नहाने की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। सीडीओ ने बीएसए को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत सचिव मौके पर नहीं पहुंचे। डीपीआरओ को क्वारंटीन सेंटरों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी दिए गए। सीडीओ ने लेखपाल व सचिवों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें