फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया राशन की दुकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। जिलाधिकारी ने हिमायूपुर, सुहागनगर की सरकारी राशन की दुकानों व तहसील सदर में कम्युनिटी किचन एवं जेल का किया निरीक्षण। जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने 15 अप्रैल से निशुल्क वितरण होने वाले पर यूनिट 5 किलो चावल वितरण कि सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर सोमवार को हुमायूपुर व सुहागनगर की सरकारी राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने राशनडीलरों को निर्देश दिए कि वह सभी कार्ड धारकों को शत प्रतिशत चावल वितरण करें, कोई भीराशन कार्ड धारक चावल पानी से वंचित न रहने पाए। उन्होंने राशन की दुकान पर लगे नोटिस बोर्ड पर सभी आवश्यक सूचनाएं अंकित है अथवा नहीं है को भी जांचा, जो कि सभी दुकानों पर अंकित पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक राशन विक्रेता अपने क्षेत्र को कम से कम पांच भागों में बांटकर एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चावल वितरण करें। उन्होंने कहा है कि भीड़ से बचने के लिए प्रत्येक राशन विक्रेता अपने क्षेत्र को मोहल्ले अगली बार बांट कर उसकी जानकारी नोटिस बोर्ड पर व दुकान के बाहर अंकित कराएं। साथ ही मुनादी कराकर बताएं कि किस गली मोहल्ले को किस दिनांक को चावल मिलेगा। वह अपनी दुकान पर भी सवा सवा मीटर की दूरी के 15 गोले चूना व गेरू आदि के बना दें, जिसमें खड़े होकर लाइन बनाकर राशन वितरित किया जा सके। उन्होंने कहां की अपनी बारी वाले दिन जो राशनकार्ड धारक चावल नहीं ले जा पाते हैं, वह किसी भी दिन सायं सबसे बाद में भीड़ खत्म होने के बाद अथवा रोस्टर समाप्त होने पर अर्थात 5 दिन के बाद चावल ले सकते हैं। इसी निरीक्षण की श्रृंखला में वह जिला अधिकारी तहसील सदर स्थित कम्युनिटी किचन में पहुंचे वहां उन्होंने पके हुए भोजन की पैकिंग एवं खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को देखा और एसडीएम सदर को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसी क्रम में वह जिला कारागार का निरीक्षण करने भी पहुंचे। वहां उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए बर्ती जा रही सावधानियों को देखा। उन्होंने देखा कि सभी जगह सैनिटाइजर का प्रयोग हो रहा है, सभी लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं अथवा नहीं। इसी के साथ उन्होंने जेल अधीक्षक को कोरोना वायरस के प्रसार रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर व क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें