फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टीमें करती रहीं गश्त,नौ बजे बंद कराया बाजार

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान नालबंद चौकी के पास लोगों की भीड़ को भगाता पुलिसकर्मी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना प्रभावित क्षेत्र में बुधवार को पुलिस की टीमें गश्त करती रहीं। मोहल्लों में सघन चेकिंग करने के साथ घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण करने को जाने वाली टीमों के साथ पुलिस साथ रही। ताकि लोग आसानी से जांच कराएं। वहीं सुबह नौ बजे के बाद ही चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। शहर में तब्लीगी जमात के चार जमातियों के साथ कुल नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ पुलिस व प्रशासन ने और सक्रियता बढ़ा दी। बुधवार को हुसैनी मोहल्ला स्थित होली पैथ स्कूल के साथ मस्जिदों को सैनिटाइज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद वहां से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। शीशग्रान, इमामबाड़ा के साथ नालबंद चौराहा, आगाशाही मस्जिद, हुसैनी चौराहा सहित आस-पास के इलाके में इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

थाना दक्षिण में पूर्व सभासद हादी हसन अंसारी के साथ मुस्लिमाबाद, बगिया मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच पड़ताल घरों में जाकर कराई। दूसरे ओर हुसैनी मोहल्ला के साथ इस क्षेत्र में कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता टीमों के साथ सक्रिय दिखाई दिए। टीमों के साथ थाना दक्षिण क्षेत्र के एसएसआई मोहम्मद उमर फारुक, उप निरीक्षक अलबीना पठान के साथ महिला सिपाहियों को तैनात किया। रसूलपुर में एसएसआई सामून अली के साथ पुरुष एवं महिलाओं की टीम को तैनात किया है। क्षेत्र की स्थिति पर नजर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह व सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया टीम के साथ सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें