उत्तराखंड से करीब 20 मजदूरों को बरेली डिपो की बस द्वारा फिरोजाबाद लाया गया सरकारी बस स्टैंड पर मजि?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन की समयावधि बढ़ने के साथ ही प्रवासी मजदूरों के घर आने-जाने का सिलसिला फिर शुरू हो चुका है। बाहरी राज्यों व जनपदों से यहां आए मजदूरों को उनकी जांच कराने के बाद जिला प्रशासन ने इन्हें 21 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया है। ये लोग अब अपने-अपने घरों में ही रहेंगे।
राजस्थान और उप्र के विभिन्न जिलों से करीब 28 मजदूर शनिवार शाम तक फिरोजाबाद पहुंचे। रविवार को बरेली डिपो की बस से 20 मजदूरों को फिरोजाबाद लाया गया। ये टूंडला तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं। इसलिए सदर तहसील प्रशासन ने इन्हें टूंडला भेज दिया है।
एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को जो मजदूर आए थे, उनको होम क्वारंटाइन करने से पूर्व उनको दस किलो आटा, दस किलो चावल, एक लीटर सरसों का तेल व मसाले उपलब्ध कराए गए हैं।
रविवार सुबह उत्तराखंड से बरेली डिपो की बस से फिरोजाबाद पहुंचे मजदूरों को टूंडला भेजने जाने के सवाल पर तहसीलदार सदर विवेक भदौरिया का कहना है कि ये लोग टूंडला तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन लोगों को टूंडला के लिए ही भेजा गया था। लेकिन जानकारी के अभाव में चालक बस को फिरोजाबाद ले आया। उसे टूंडला भेज दिया गया है।