फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को घिरी घटाएं बिजली की कड़क के साथ बरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो फ़िरोज़ाबाद। रविवार शाम को घटाएं घिर आईं। बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी भी खेतों में गेहूं खुला पड़ा है। रविवार दोपहर तक आसमान साफ था। धूप निकल रही थी। शाम को घटाएं घिर आईं। रात 8 बजे करीब बारिश शुरू हो गई। बारिश की धीमी गति से होती रही। जसराना, एका, नारखी, शिकोहाबाद, खैरगढ़ में भी बूंदाबांदी हुई। खेतों में गेंहू खुला पड़ा है। भूसा पड़ा है। पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया था। कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश हुई। लेकिन किसानों का काफी नुकसान हुआ। किसान पिछले नुकसान से उबर नहीं पाया कि रविवार को हुई बारिश ने किसानों को फिर परेशानी में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें