फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लू ओपीडी में भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मरीजों को मिली एंट्री

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बनाया गया क्वारंटीन वार्ड - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर मेडिकल कॉलेज को लेकर सभी ओपीडी बंद रहीं, सिर्फ फ्लू ओपीडी चालू थी। किंतु थर्मल डिडेक्टर से खांसी, जुकाम से पीड़ित गंभीर मरीजों की स्क्रीनिंग के बाद ही ओपीडी में प्रवेश दिया जा रहा था। कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लोग सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीज पहुंचे। किंतु फ्लू ओपीडी के बाहर एक कर्मचारी द्वारा थर्मल डिटेक्टर से तापमान चेक किया जा रहा था। इसे साधारण खांसी, जुकाम था, उनको लौटाया जा रहा था। कम बुखार के मरीजों को गेट पर ही कर्मचारी पैरासीटामोल की दवा खाने की सलाह दे रहा था।
मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद रहने से मरीजों को काफी दिक्कत कर सामना करना पड़ रहा है। पेट दर्द, सांस फूलना सहित अन्य बीमारी के मरीज आए, किंतु ओपीड़ी बंद रहने से वापस जाना पड़ा। वह प्राइवेट क्लीनिकों पर इलाज करा रहे हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. आलोक कुमार का कहना है कि भीड़ न लगे, इसलिए ओपीडी बंद की गई है। भीड़ लगने वाली सभी सेवाओ को कोरोना संक्रमण के कारण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार और पांच को किया तैयार
वार्ड नंबर चार और पांच में क्वारंटीन वार्ड बना दिया है। इसमें कोरोना जैसे लक्षण को भर्ती किया जाएगा। फिलहाल इस वार्ड को व्यवस्थित करके बंद कर दिया है। सोमवार को दोपहर इस वार्ड में कर्मचारी सफाई के साथ दवाओं को व्यवस्थित करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें