फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार का कत्ल: नृशंसता की हद पार...नीरज का बेरहमी से काटा गला, शरीर पर दिए ऐसा घाव; देखकर घरवाले भी कांप गए

Fri, 28 Mar 2025 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में ठेकेदार नीरज यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गला काटने से पहले ठेकेदार को बेरहमी से पीटा गया, जिसके निशान शव पर मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज के राजकीय ठेकेदार की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या से पहले ठेकेदार पर निर्ममता पूर्वक प्रहार भी किए गए थे। उसके शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। शव के पास ही उसकी कार खड़ी हुई मिली है।

विज्ञापन

शरीर पर गहरे जख्म
थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह हिरनगांव के निकट युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। शरीर पर कई जगह काटने के निशान थे। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ विनीत कुमार सिकरवार, थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव के पास ही खड़ी कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शव की पहचान कराई गई।


ये भी पढ़ें -  UP: हर महीने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल...फिर भी करणी सेना पड़ गई भारी, पुलिस की छह चूक; जिसकी वजह से हुआ बवाल
विज्ञापन



 

फिर नहीं लौटा घर
युवक की पहचान सिरसागंज के सोथरा रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी निवासी नीरज यादव के रूप में हुई। युवक एनआर कंस्ट्रक्शन कंपनी का संचालक था। उसकी कंपनी पुल का निर्माण करती है। नीरज के भाई दिलीप के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे वह कार से आगरा के गांव अरसेना के निकट बन रहे पुल का निर्माण देखने निकले थे। फिर घर नहीं लौटे। ठेकेदार ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है।

ये भी पढ़ें -  UP: छेड़छाड़ तो दूर...किसी को नजर उठाकर देखे तक नहीं, छात्रा से की थी शर्मनाक हरकत; पुलिस ने किया ऐसा हश्र

 

पत्नी के रहते शिक्षिका से कर लिया था प्रेम विवाह
पुलिस के मुताबिक नीरज की पहली पत्नी से तीन संतानें हैं। इससे बावजूद नीरज ने सुहाग नगर निवासी शिक्षिका से प्रेम विवाह कर लिया था। इसकी जानकारी पत्नी व परिजनों को दो साल पहले हुई थी। शिक्षिका घटना स्थल के पास स्थित गांव जलोपुरा में तैनात है। नीरज के प्रेम विवाह करने से परिवार में भी आए दिन कलह होती थी।

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: गेट टूट जाता तो कोई नहीं बचता...60 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पुत्रवधू ने बयां की दहशत



 
विज्ञापन

पुलिस को मौके से मिले हैं अहम सबूत
थाना पुलिस के मुताबिक ठकेदार की हत्या निर्ममता पूर्वक की गई है। मौके से कुछ सबूत मिले हैं। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ टूंडला विनीत कुमार सिकरवार ने बताया कि पुलिस ठेकेदार की हत्या में जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें