फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संविदा कर्मचारियों का मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना

Sat, 17 May 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुख्य अ​भियंता कार्यालय पर धरना देते संविदाकर्मी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में हो रही देरी के खिलाफ शनिवार को मुख्य अभियंता के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 18 मई तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 19 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने के दौरान संविदा कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने पहले ही 15 मई को लखनऊ में शक्ति भवन पर सत्याग्रह किया था। उन्हें आश्वासन मिला था कि उनकी समस्याओं पर तीन दिन के भीतर विचार किया जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।
संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मुख्य समस्याओं में अनुबंध में सुधार, समान कार्य के लिए समान वेतन और छंटनी रोकने की मांगें प्रमुख हैं। इसके अलावा, उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की है। धरने में जॉन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज शंखवार, जिला महामंत्री अभिलाष यादव, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह और अन्य कई संविदा कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें