फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे ठेका कर्मी को लगा करंट... नीचे गिरकर मौत; मची चीख पुकार

Mon, 16 Sep 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे ठेका कर्मी को करंट लग गया। उससे वह पोल के नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई। घटना घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सुभाष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे ठेका कर्मचारी को करंट लग गया। इससे वह खंभे से नीचे गिर गया। साथी कर्मचारी उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल आ गए। मौत की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े।

विज्ञापन


थाना नगला खंगर के कौरारी खेड़ा निवासी सुभाष (49) मक्खनपुर क्षेत्र के जिजौली फीडर में ठेके पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। सोमवार को वह मटसेना थाना क्षेत्र के नगला भाव सिंह से बिजली खराब होने की सूचना पर मौके पर गया था। जहां वह बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। तभी केबल बदलते समय उसे अचानक करंट लग गया। इससे वह नीचे गिर गया। 
 

मौके पर मौजूद साथी कर्मचारी आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस अस्पताल आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। लाइनमैन के एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। 
 
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि करंट से ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसने शटडाउन लिया था या नहीं इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें