फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस एजेंसियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

Fri, 27 Mar 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एलपीजी किल्लत का फायदा गैस एजेंसियां उठा रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिलिंडर बुकिंग के बाद मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज तो आ जाता है, लेकिन हकीकत में गैस नहीं मिल रही है। इसके अलावा, केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को जबरन 190 रुपये का पाइप बेचा जा रहा है, जिसका बिल मांगने पर भी नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन और रसद विभाग की चुप्पी के कारण एजेंसी संचालकों के हौसले बुलंद हैं, जिससे केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। इस मामले में एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि गैस एजेंसियों की नियमित चेकिंग की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें